उरई। कुठौंदा गांव के मंदिर के पुजारी सत्यप्रकाश द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर बताया कि 24 नवंबर की दोपहर रेंढर थाने में तैनात एक दरोगा आए और उन पर गांजा बेचने का आरोप लगाकर अभद्रता करने लगे। गांव के कुछ लोगों ने दरोगा की मनमानी का विरोध किया तो दरोगा ने फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान विजय सिंह, मोहित गौतम, भूदेव द्विवेदी, रोहित दीक्षित, ऋषभ गुबरेले, हरीराम शाक्यवार, रामनरेश द्विवेदी, आदित्य ठाकुर, अभिषेक, अंशु मौजूद रहे। (संवाद