फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा पहुंचे त्वचा रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में रविवार को 33 ग्रामीण व सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिनमें 51 चिकित्सक, 167 पैरामेडिकल स्टाफ ने 926 पुरुष, 705 महिला व 127 बच्चों सहित 1758 रोगियों का परीक्षण किया। 35 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 47 रोगियों का मलेरिया कार्ड से जांच की गई। 13 हेपेटाइटिस की जांच व 33 लोगों की आंखों का परीक्षण किया गया। 60 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। सात मरीजों को एंबुलेंस से उच्च सेंटर रेफर किया गया। मेले में बुखार के 100, लीवर संबंधी 260, श्वसन संबंधी समस्याओं के 182, डायबिटीज के 125 रोगी पहुंचे। सबसे अधिक 304 त्वचा संबंधी मरीज आए। इसके अलावा 5 रोगी खून की कमी व 85 उच्च रक्तचाप के रोगियों का इलाज किया गया। एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कांशीराम कॉलोनी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। सुबह 10.50 बजे तक 18 मरीज देखे जा चुके थे। चिकित्सक समेत स्टाफ मौजूद मिला। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समय तक अस्पताल में मौजूद रहकर मरीज देखने को निर्देश दिए। कहा कि जो भी दवाइयां कम हो, उनकी समय से डिमांड करें। गोहन, बाबई पीएचसी में भी मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें