फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किशोरी ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। घर में मौजूद दादी जब कमरे में पहुंची तो किशोरी को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा निवासी महेंद्र पाल की 17 वर्षीय बेटी रश्मी सोमवार की शाम घर पर अकेली थी। उसकी मां राजनकेती खेत पर मटर तोड़ने गई थी। भाई निर्भय बड़ी बहन को लेने उसकी ससुराल गया था। घर पर मौजूद दादी मथुरा देवी भी पड़ोस में बैठने के लिए चली गई। तभी सूना घर पाकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब दादी घर लौटी तो पोती को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुलाया।
मामले की सूचना ग्रामीणों ने खेत पर काम कर रही मां और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हल्का प्रभारी केपी यादव मौके पर पहुंचे और मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले रश्मि ने लोहिया पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी, लेकिन तब गांव के लोगों ने उसे पुल पर चढ़ता देख रोक लिया था।
विज्ञापन

इस बार उसने सूना घर पाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किशोरी ने फंदा क्यों लगाया परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों की माने तो मां के डांटने से किशोरी नाराज हो गई थी। जिससे उसने आत्महत्या कर ली है। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें