फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, तीन परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। महाविद्यालय में दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ प्रशासन के अधिकारी निरीक्षण करते रहे। इस दौरान तीन परीक्षार्थी नहीं पहुंचे।
बुधवार को कालपी कॉलेज में परीक्षा हुई। इसमें प्रशासन के कड़े इंतजाम के बीच 227 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा में प्रथम पाली सुबह साढ़े आठ बजे बीएससी एग्रीकल्चर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ हुई। इसमें 103 परीक्षार्थियों में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद तृतीय पाली में ढाई बजे से बीएससी ऑनर के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई, जिसमें 124 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्य नारायण सिंह व जोनल मजिस्ट्रेट शेर बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें