उरई। हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों का जोश और जीत को लेकर उनकी कोशिश ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। कारगिल को हराकर स्टेडियम ने खिताब अपने नाम कर लिया।
इंदिरा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच कारगिल एकेडमी व बनफरा के बीच खेला गया। इसमें कारगिल ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम व विमल आईएस के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ने 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच स्टेडियम और कारगिल के बीच हुआ। खिलाड़ियों ने लगातार गोल मारकर जीत हासिल की। उपविजेता कारगिल रही। इसमें स्टेडियम ने 7-1 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नीरज चुने गए। निर्णायक सुरेंद्र कौर और अमीर अली रहे। स्कोरिंग महेंद्र नाथ पटेल ने की। इस मौके पर वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सर्वप्रिय दुबे, दीपक पाल, जिशान, हमजा सिद्दीकी मौजूद रहे।