फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आंगन में पड़ी कुल्हाड़ी की धार बालक के सिर में घुसी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर में धारदार औजारों के रखरखाव को लेकर परिवार के लोगों की लापरवाही से एक मासूम की जिंदगी पर खतरा बन गया।
विज्ञापन

आंगन में पड़ी कुल्हाड़ी पर पास ही खेल रहा एक बालक गिर गया। उसके सिर पर कुल्हाड़ी का धारदार वाला हिस्सा लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब वह रोया तो उसकी आवाज सुन परिजन पहुंचे और उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी जितेंद्र शर्मा खेती-किसानी करते हैं। उनके घर के आंगन में ही एक कुल्हाड़ी पड़ी थी। उनका आठ साल का बेटा विष्णु आंगन में खेल रहा था। तभी खेलते समय वह पास में पड़ी कुल्हाड़ी के पास गिर गया। कुल्हाड़ी का धारदार वाला हिस्सा ऊपर की तरफ था, जिसकी वजह से सिर में वह हिस्सा घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गहरा जख्म हो गया। लहूलुहान हालत में बालक को फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को जागरुक किया जाता है कि वे घर में खेती-किसानी के औजारों को सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे बच्चों को इस तरह का खतरा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें