फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यूपी हेल्थ डैशबोर्ड में जिले को सातवां स्थान

Mon, 25 Nov 2024 03:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों की अक्तूबर माह की यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर राज्य स्तरीय रैंकिंग शनिवार को जारी की गई। इस रैंकिंग में जालौन जिले को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जिले में गर्भवती को निशुल्क दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रसव पूर्व पंजीकरण, एचआईवी जांच, संस्थागत प्रसव की सुविधाओं में जिले को सातवीं रैंक मिली है। जबकि इन सेवाओं में जिले के माधौगढ़, नदीगांव व कुठौंद को जिले के टॉप थ्री परफोर्मेंस ब्लॉक की रैंकिंग दी गई है। शनिवार को शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सातवीं रैंक मिलने पर सराहना की गई है। जिला परामर्शदाता मातृत्व स्वास्थ्य रुबी वर्मा ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में जिले का प्रदर्शन अच्छा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें