फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डेढ़ माह से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला

Tue, 16 Apr 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डेढ़ माह से लापता युवक का शव गांव के बाहर खेत पर बने कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जखा गांव में रविवार को गांव के बाहर स्थित कुएं में 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिलने पर खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पहचान मगन भास्कर के पुत्र करन उर्फ रिंकू के रूप में की। जानकारी पर पहुंचे पिता मगन ने बताया कि करन पुणे में एक कंपनी में काम करता था। वह होली मनाने के लिए घर आया था।
इसके बाद 20 मार्च को वह खेत पर जाने की बात कहकर निकला और फिर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसका नंबर भी बंद जा रहा था। तब उन्होंने अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी थी। उसकी मौत से मां संतोषी व भाई रोहित सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें