फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पेशी पर आए कैदी की हवालात में हालत बिगड़ी, मौत

Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पेशी पर आया कैदी न्यायालय की बैरक में अचेत हो गया। ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में उरई जेल में सजा काट रहा कैदी जिला झांसी के समथर हाल निवासी कोंच के गांधी नगर निवासी सुरेश उर्फ मुन्ना (64) सोमवार को उरई जिला एवं सत्र न्यायालय में एक अन्य मामले को लेकर पेशी पर लाया गया था। पुलिस ने अदालत की हवालात में उसे बंद कर दिया था। उसी दौरान वह अचेत होकर गिर पड़ा। बैरक के अंदर कैदियों ने इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। पुलिस कर्मी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेल अधीक्षक नीरज देव का कहना है कि सुबह कैदी सुरेश को पेट में गैस की समस्या हुई थी। उसे जेल के डाॅक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया था। इसके बाद वह पेशी पर चला गया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। उधर उसके साथ पेशी पाए कैदियों ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी सुरेश उर्फ मुन्ना पेशी के दौरान तंबाकू खाए था हो सकता है उसी की वजह से उसे गश आ गया हो।
विज्ञापन


2016 में तीन साथियों के साथ जेल से भागा था मुन्ना
उरई। झांसी जिले के थाना समथर क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सुरेश उर्फ मुन्ना 7 जनवरी 2016 को जिला जेल की चारदीवारी फांदकर अपने तीन साथियों के साथ भाग गया था। इसके बाद उस पर नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का जुर्म साबित हो गया था। जिसमें उसे 21 साल की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई थी। लापरवाही बरतने पर तीन बंदी रक्षकों को डीआईजी जेल कानपुर जोन ने सस्पेंड कर दिया था। बाद में पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें