फोटो संख्या-11- अरकान फोटो संख्या-12- उजमा फोटो संख्या-13- रहीस
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला ईदगाह में शनिवार शाम को एक ठेले पर बच्चों और महिलाओं ने टिक्की, चाट, पानी पूरी और समोसे आदि खाए। खाने के आधे घंटे बाद ही बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे। कुछ बच्चे अर्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गए। यह देख कर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग बच्चों और महिलाओं को सीएचसी ले कर आए। डॉक्टर होने पर फार्मासिस्ट ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मोहल्ला ईदगाह में शनिवार शाम अरकान, अलीमा, फरमान, असरफ, उजमा, खुशनूर रहीश, खुशनुमा, निसाद, मज्जो, सोफिया, रहीश, लाली, राजिया, महजबी और सोमवती आदि महिलाओं और बच्चों ने चाट और पानी पूरी खाए थे। खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजनों बच्चों को आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंची। यहां पर चिकित्सा अधीक्षक और तैनात अन्य डॉक्टर छुट्टी पर थे। फार्मासिस्ट रमेश कुमार ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।