फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हिंदू युवा संगठन ट्रस्ट की ओर से रविवार को राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में महिला एवं बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों की खूब सराहना बटोरी। बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू युवा संगठन ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य पारिवारिक शोषण से पीड़ित महिलाओं की सहायता करना है। संगठन हिंदू युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि संगठन देशहित में कार्य कर रहा है और हिंदू समाज के उत्थान के लिए समर्पित है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राजावत, संरक्षक राजू परिहार, तेजस महाराज, अरुण द्विवेदी, विजय रावत, निखिल सिंह सेंगर ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राशि राजपूत ने की। कार्यक्रम में अर्चना गुप्ता, धर्मेंद्र पाल, पूजा शुक्ला, अनीता सोलंकी, सरिता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें