फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर का निवासी था युवक, पल्लेदारी करता था
फोटो नंबर-12-पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे नीरज के परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर के अजनारी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रेलवे फाटक के पास एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे डिप्टीगंज चौकी इंचार्ज संतराम कुशवाहा ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान शहर कोतवाली मोहल्ला रामनगर स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास निवासी नीरज कुमार (40) पुत्र कामता प्रसाद के रुप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीरज अपनी बहन के यहां रहता था। वह पांच भाई हैं। जिसमें सबसे बड़ा नीरज था। वह गल्लामंडी में बोरों की सिलाई व पल्लेदारी करता था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसने जमकर शराब पी थी। शनिवार की सुबह उसका शव रेलवे फाटक के पास स्थित रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर व हाथ में चोटों के निशान थे। प्रथमदृष्ट्या किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें