फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाले में पड़ा मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के राठ रोड पर बने नाले में मंगलवार सुबह वृद्ध का शव पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित बाइक एजेंसी के पास मंगलवार सुबह लोग सैर करने जा रहे थे, तभी उन्हें सड़क किनारे नाले में वृद्ध का शव दिखाई दिया। इस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने उसकी शिनाख्त इंदिरा नगर निवासी सट्टम वाल्मीकि (68) के रूप में की है। सीओ सिटी अर्चना सिंह का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि वृद्ध शराब का आदी था। नशे की हालत में उसके गिरने की बात सामने आ रही है। उसके शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें