कोटरा। महिला का शव बेतवा नदी में पड़ा मिला। पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। महिला रात में घर से निकल आई थी। पुलिस जांच में जुटी है।
शुक्रवार की दोपहर कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट से निकली बेतवा नदी में महिला का शव उतरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त पिरौना निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी सर्वेश यादव (48) के रूप में कराई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर से बिना किसी को बताए निकल आई थी। वह बेतवा नदी में कैसे पहुंची किसी को कोई जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।