फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आम के पेड़ पर आए बौर, बागबान की खुशियों का नहीं कोई ठौर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। आम के पेड़ों पर आई बौर से इस बात के आसार बनने लगे हैं कि इस वर्ष लोगों को भरपूर आम खाने का मौका मिलेगा। नई बौर देखकर बागबानों को इस बार भरपूर आम होने की उम्मीद है। डकोर क्षेत्र में खेतों, रोड किनारे और बगिया में लगे आम के पेड़ नई बौर से लद भर गए हैं।
विज्ञापन

फाल्गुन माह में ही आम के पेड़ों पर नई बौर आती है और लगभग एक माह बाद कच्चे आमों से पेड़ लद चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से आम की फसल खराब हो जाने के कारण लोग फलों के राजा का भरपूर स्वाद नहीं ले सके। पिछले साल आम के दामों में भी अच्छा उछाल था लेकिन इस वर्ष नई बौर से आच्छादित आम के वृक्षों को देखकर इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि आम की फसल बहुत अच्छी होने वाली है।
जिले में आम की फसल वैसे तो कम ही होती है, लेकिन डकोर और माधौगढ़ क्षेत्र में देशी आमों के तमाम बाग हैं, जिनके फलों की मिठास अन्य आम की किस्मों को मात देने का दम रखती है। अन्य क्षेत्रों में भी आम के छिटपुट पेड़ खेत खलिहानों में मिलते हैं। किसान लखन सिंह, मंगल आदि का कहना है कि इस वर्ष जहां भी आम के पेड़ लगे हैं उनमें इस कदर बौर आई है कि पेड़ों की डालियां अभी से झुकने लगीं हैं।
विज्ञापन

आम की फसल अच्छी होने की उम्मीद से जहां किसानों में खुशी है, वहीं आम आदमी भी प्रसन्न है कि उसे पिछले साल की तुलना में इस बार फलों के राजा आम का स्वाद चखने को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें