उरई। कृषि विभाग की टीम ने गुरुवार को रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम नावली में नदी गांव तिराहे पर करीब एक हजार खाद की बोरी पकड़ी है। सूत्रों का कहना है कि यह खाद बिना रजिस्ट्रेशन और विक्रय पत्र के दुकान में रखकर बेची जा रही थी और इसी स्थान से सैकड़ों बोरी खाद बेची भी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि खाद पकड़ने के लिए कृषि विभाग की टीम पुलिस को लिए बिना ही अचानक पहुंच गई थी और जिस स्थान पर खाद रखी है उस जगह पर अपना ताला डाल दिया है। (संवाद)