फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एआरटीओ को धमकी देने वाले आरोपी को आया अस्थमा अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। वाहनों की चेकिंग करते समय ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने पर एआरटीओ को फोन पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली में अचानक से अस्थमा का अटैक आने से आरोपी बेहोश हो गया। कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आनन फानन आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी ने बताया कि ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायत उच्चाधिकारियों से की तो उसी से नाराज होकर यह कार्रवाई की गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन दल राजेश कुमार के आरोप के अनुसार 28 दिसंबर को कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान फोन पर एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कानपुर के गुमटी नंबर पांच के रहने वाले आरोपी परमजीत सिंह सलूजा को शुक्रवार की रात पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे आरोपी परमजीत की तबीयत बिगड़ गई। कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ रामसिंह भी मौके पर पहुंच गए। सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन लगाई गई। डॉ. योगेश आर्या ने बताया कि अस्थमा का अटैक आया था, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
ठीक होने पर परमजीत सिंह ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का महामंत्री है। चेकिंग के दौरान ट्रक चालकों से सुविधा शुल्क मांगा जा रहा था। 24 दिसंबर को इसकी शिकायत प्रमुख सचिव परिवहन से कर दी थी। इसी से नाराज होकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को उसे अचानक खांसी आई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन

एआरटीओ के अनुसार 21 दिसंबर को ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया था। आरोपी परमजीत सिंह सलूजा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कहते हुए धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें