फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति केंद्र में खातेधारकों से दस लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। साधन सहकारी समिति डकोर के खाताधारकों से 10 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी समिति अधिकारी ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में कर्मचारियों को दोषी पाया है।
साधन सहकारी समिति डकोर में संचालित सहकारी निक्षेप केंद्र में हुई अनियमितता की जांच के लिए उपमहाप्रबंधक जेडीसी बैंक जयवीर सिंह ने जांच बैठा दी थी।
अपर जिला सहकारी अधिकारी हरदास यादव को जांच अधिकारी बनाया था। जांच रिपोर्ट में चंद्रशेखर विश्वकर्मा नन कैडर सचिव डकोर और आंकिक सुरेश वर्मा की मिलीभगत पाई।
विज्ञापन

दोनों ने खाताधारकों के दस लाख 19 हजार रुपये हड़प लिए। केंद्र के 14 बचत खातों में ओवरड्राफ्ट दर्शाकर रुपये का गबन किया गया। जांच अधिकारी ने नन कैडर चंद्रशेखर विश्वकर्मा और आंकिक प्रभारी सुरेश वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें