फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पांचाल विश्वकर्मा समाज के दस जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कोंच। पांचाल विश्वकर्मा नवयुवक कल्याण समिति कोंच की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गुरुवार की रात पड़री नाका स्थित हुल्का देवी मंदिर प्रांगण में किया गया, जिसमें 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। हरिशंकर विश्वकर्मा तजपुरा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, घनश्याम विश्वकर्मा इंदरगढ़, भाजपा नेता धर्मेंद्र राठौर, शिवसिंह कुशवाहा अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने सभी जोड़ों को समिति की ओर से प्रदत्त उपहार भेंटकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना कर आशीर्वाद दिया। हालांकि सम्मेलन के आयोजन से ठीक पहले आई आंधी-पानी से सम्मेलन की व्यवस्थाएं चौपट हो गई, मंच टूटकर गिर गया। भोजन के लिए लगाया गया टेंट गिर गया। आनन फानन में अतिथियों के लिए दूसरा मंच बनाना पड़ा। इस मौके पर पूर्व समिति अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा, मंत्री जितेंद्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, संचालक नरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें