फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साथियों संग नहाने गया किशोर यमुना नदी में डूबा, तलाश जारी

Mon, 20 May 2024 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार शाम साढ़े पांच बजे कालपी नगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी विशाल (17) अपने साथी प्रेम (16) व विवेक चौधरी निवासी महमूदपुरा के साथ बिहारी घाट स्थित यमुना तट पर नहाने आए थे। इसी दौरान प्रेम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। तैरना न जानने की वजह से वह उसे डूबने से नहीं बचाया जा सके। इस दौरान वहां कई युवक और युवतियां मौजूद थे लेकिन वह तमाशबीन बने रहे। साथियों ने दोस्त के डूबने की सूचना पुलिस के साथ परिजन को भी दी। सूचना पाकर किशोर के माता पिता के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है लेकिन अंधेरा होने के चलते किशोर की खोज का अभियान शुरू नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी कामताप्रसाद ने बताया कि किशोर की खोज के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें