चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग गांव में मछली पकड़ने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कुरौराडांग निवासी शेख यासीन का बेटा शेख अहसान (10) शनिवार की सुबह गांव में बने तालाब में मछली पकड़ने गया था तभी वह गहराई में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब किशोर को डूबता देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणोंं ने किसी तरह किशोर को बाहर निकाला और सीएचसी चरखारी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि तालाब में डूबने से बालक की मौत होने की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।