फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेस्टोरेंट में किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेस्टोरेंट संचालक ने किशोरी को बुलाकर उससे छेड़खानी कर दी। घर पहुंची किशोरी ने पूरी बात मां को बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रेस्टोरेंट संचालक इरशाद उर्फ अयान ने उसे अपने पास बुलाया और छेड़खानी करने लगा। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी जब घर पहुंची तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। जब किशोरी के साथ मां रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें