फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे किशोर पर चाकू से बार कर लहूलुहान किया

विज्ञापन
कुठौंद में विपिन के चेहरे पर चाकुओं के निशान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे किशोर पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व चेहरे पर कई घाव हो गए हैं।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर बरैला निवासी रामबिहारी का 12 वर्षीय पुत्र विपिन गुरुवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावर ने उसके चेहरे पर चाकू से कई वार कर लहूलुहान कर दिया और मौके से भाग गए। परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोर के पिता ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें