फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिया पार करते समय पैर फिसलने से किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। बंबा की पुलिया पार करते समय पैर फिसल जाने से बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमालीपुर गांव निवासी छोटेलाल (16) पुत्र रघुवीर सिंह सोमवार को खेत में तिल की फसल की रखवाली करने गया था। रात में घर लौटते समय बारिश के बीच युवक पुलिया को पार करने लगा, तभी पैर फिसलने से वह नीचे बह रहे पानी में गिर गया। सुबह पुलिया पर उसका शव पड़ा ग्रामीणों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें