फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 33 केवी लाइन की चपेट में आया किशोर, गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा, दो जेई समेत चार के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बिजली विभाग की लापरवाही और अनदेखी ने एक किशोर की जिंदगी खतरे में डाल दी।
विज्ञापन

जमीन से महज 15 से 20 फीट ऊंचाई पर 33 केवी लाइन थी, जिसकी चपेट में एक किशोर आ गया। करंट इतना ज्यादा था कि चपेट में आते ही उसके शरीर पर आग की लपट और धुआं दिखने लगा।
झटके के साथ बिजली ने उसे दूर फेंक दिया। लोगों ने देखा तो लाइन बंद कराई और किशोर को अस्पताल ले गए। उधर, परिजन और ग्रामीण इस घटना से आपा खो बैठे और बिजलीघर पहुंच गए। हंगामा किया और दो जेई समेत चार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक क्षेत्र के थाना कालपी के ग्राम सरसेला निवासी अरविंद का 12 वर्षीय बेटा रिषभ गांव के बाहर बड़ी माता मंदिर के पास बकरी चराने गया था। उसी दौरान वहां से गुजर रही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन से उसका डंडा छू गया। हाईपावर की इस लाइन से जैसे ही डंडा छुआ, उसने किशोर को चपेट में ले लिया। बिजली के करंट से वह बुरी तरह से झुलस गया। यहां से गुजर रहे ग्रामीण सतीशचरण व रामदास ने किशोर को आग की लपटों में घिरा देखा तो तुरंत बिजलीघर को सूचित किया।
काफी झुलसने की वजह से किशोर बेहोश हो गया था। परिजन उसे लेकर पहले उरई पहुंचे, यहां से उसे झांसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, इस घटना से नाराज ग्रामीण आक्रोशित होकर बिजलीघर पहुंच गए। अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया और लापरवाही का आरोप लगाया। लापरवाही पर दो जेई समेत चार के खिलाफ तहरीर दी गई। किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। एसडीओ आदर्श राज यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ित को पूरी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन



33 केवी की यह लाइन सरसेला से न्यामतपुर बिजलीघर जाती है। हाईटेंशन लाइन बिजली के खंभे से नीचे की ओर झूल रही थी। अनहोनी के डर से ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली अधिकारियों से की थी। ग्रामीणों कहना है कि हाईटेंशन लाइन से हादसा हो सकता है, यह जानकारी दी गई थी। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया गया और हादसा हो गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें