फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रंग लगाने के बहाने किशोरी के साथ छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। घर में अकेली किशोरी के साथ गांव के ही चार लोगों ने रंग लगाने के बहाने छेड़खानी कर दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को शिकायती पत्र दिया। बताया कि बुधवार की रात वह घर से बाहर गई थी। उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। गांव के तीन सगे भाई उसके घर में घुस गए, जबकि उनका साथी भी बाहर खड़ा हुआ था। आरोप है कि इन लोगों ने रंग लगाने के बहाने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। उसने विरोध किया तो उसे कमरे में खींचने लगे और धमकी दी। किशोरी के शोर मचाने पर सभी भाग गए। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें