फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शिक्षक 18 सूत्री मांगों के लेकर देंगे धरना

Mon, 21 Aug 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संरक्षक महेंद्र भाटिया और संजय दुबे की मौजूदगी में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि चार सितंबर को बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरना में जिला और ब्लॉक पदाधिकारी पूरी तैयारी के साथ आए। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को चित्रकूट में मंडलीय सम्मेलन होना है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।
विज्ञापन

जिला मंत्री नरेश निरंजन व माधौगढ़ अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह ने कहा कि चार सितंबर के धरने में उनके ब्लॉक से ज्यादा से ज्यादा शिक्षक आएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष जालौन लालजी पाठक ने मंडलीय अधिवेशन में भी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की बात कही। महेंद्र वर्मा, अनादि विक्रम ने कहा कि जनपद में शिक्षकों की समस्याएं बीएसए के माध्यम से तुरंत निस्तारित कराने की बात कही।
बैठक में अनुराग मिश्रा,अरविंद श्रीवास्तव, मनीष समाधिया, युद्धवीर कंथरिया, दीपक पाठक, वेदप्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र बबेले, बृजेंद्र दूरवार, प्रभाकांत कुलश्रेष्ठ, प्रीति उदानिया, निर्दोष द्विवेदी, बनवारी सिंह, अजय निरंजन, विपिन उपाध्याय, प्रेमचंद निरंजन, रमेश कुमार, अमित गुप्ता,दीपक पटेरिया, कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें