फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला शिक्षक निलंबित

Wed, 21 Aug 2024 02:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले प्रधानाचार्य को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य ने शनिवार को एक छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी थी। छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी तो वह स्कूल पहुंचे और शिक्षक से शिकायत की तो वह गुस्सा होने लगा। जिस पर छात्रा ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेज दिया था। सोमवार को बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें