फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीएसए से शिक्षक ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Wed, 10 May 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौधा में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बीएसए कार्यालय में आकर बीएसए के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। जिससे कार्यालय में खलबली मच गई। वहां मौजूद स्टाफ ने बीचबचाव किया। बीएसए की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी इंटर कॉलेज के पास बने बीएसए ऑफिस में सोमवार को उस समय खलबली मच गई। जब महेवा ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौंधा में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह ने कार्यालय में जाकर बीएसए के साथ अभद्रता कर दी। शोर शराबा सुन दौड़े कर्मचारियों ने शिक्षक को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
वहीं, बीएसए सचिन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, बीएसए का कहना है कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने कार्यालय में पहुंचकर अभद्रता की, स्टाफ की ओर से रोके जाने पर उनके साथ भी अभद्रता की। शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक वेतन रोके जाने की वजह से नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें