फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार की टक्कर से शिक्षक की मौत और दोस्त घायल

Wed, 17 Jul 2024 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर दोस्त के साथ टहलने निकले प्राइवेट शिक्षक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे साथी शिक्षकों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां शिक्षक की गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी अभिजीत मिश्रा (31) शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित अजनारी रोड पर बने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक थे। वह अपने बाकी साथियों के साथ स्कूल परिसर में ही रहते थे। सोमवार रात करीब 10 बजे स्कूल परिसर में खाना खाने के बाद वह स्कूल के ही ड्रामा शिक्षक दिल्ली के शहादरा निवासी रोशन (30) के साथ स्कूल से कुछ दूर हाईवे पर टहलने निकले थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी, इससे अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रोशन को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। जानकारी पाकर पहुंचे साथियों ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां गंभीर हालत होने पर अभिजीत को कानपुर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें