फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शिक्षक ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के विरोध में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। डीआईओएस के समझाने पर भी नहीं माने। शिक्षकों ने मृतक साथी के परिजनों को पांच करोड़ रुपये मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक नेता महेश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक साथी धर्मेंद्र कुमार की मुजफ्फरनगर में हुई हत्या निंदनीय है। कार्रवाई न होने पर शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। हालांकि जीआईसी में मूल्यांकन बहिष्कार की जानकारी पाकर डीआईओएस राजकुमार पंडित, जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने मौके पर पहुंचकर शिक्षकों को समझाया कि वह मूल्यांकन जारी रखें, लेकिन शिक्षक नहीं माने।
मूल्यांकन के बहिष्कार की जानकारी मिलने पर सनातन धर्म इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में भी मूल्यांकन में लगे शिक्षकों ने भी मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान जयदेव नगाइच, आरएल विश्वकर्मा, परशुराम श्रीवास, दिनेश निरंजन, विनोद श्रीवास, राजकुमार तिवारी, कमाल अहमद, डॉ. विनोद अहिरवार, विनय तिवारी, उदय विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन



भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने भी की निंदा
उरई। भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक राजेंद्रनगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी ने इस मामले में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को पढ़ा गया। जिसमें दोषी सिपाही को बर्खास्त कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की। राजाराम व्यास, डॉ. मयंक त्रिपाठी, डॉ. अरुणेश वाजपेयी, डॉ, विनोद, दीपक अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। (संवाद)


17731 का हो सका मूल्यांकन
उरई। शिक्षकों के बहिष्कार के चलते जीआईसी में इंटरमीडिएट की 1112, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 4503, गांधी इंटर कॉलेज में 4182 व बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में 7934 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। शुरूआत में मूल्यांकन शुरू हो गया था, इसके बाद बहिष्कार का निर्णय लिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें