कोंच/जालौन। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के समापन पर बच्चों को समाजसेवा का संकल्प दिलाया और अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि एनएसएस शिविर से बच्चे न केवल स्वयंसेवक बनते हैं बल्कि उनमें समाजसेवा की भावना भी जाग्रत होती है। प्रताप नारायण तिवारी ने छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहकर समाजसेवा करने और भारतीय संस्कृति व राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक व सजग रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण दीक्षित ने सामूहिक भावना से कार्य करने की सलाह दी। संचालन मनोज पांडेय ने किया। इस दौरान रीतेश द्विवेदी, नफीस सिद्दीकी, विष्णु चतुर्वेदी, आशीष अवस्थी, राजेश द्विवेदी, राममोहन द्विवेदी, रवीेंद्र निरंजन, सुरेशचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के अंतिम दिन साइबर सुरक्षा और बैंक नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। कोंच संवाद के अनुसार, सूरज ज्ञान और अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविरों का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश और समाज की सेवा करने का ट्रेनिंग सेंटर है।
यहां से प्राप्त ज्ञान भविष्य में छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन करने का काम करता है। अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय के भी विशेष शिविर का बुधवार को समापन हो गया। गांव लौना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एनएसएस शिविर का रंगारंग समापन हुआ। कढोरेलाल यादव, डॉ. आलोक निरंजन, प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बोहरे आदि रहे।