जालौन। जब मोदी सरकार एक देश एक कर की बात करती है। तो फिर मंडी शुल्क क्यों लिया जा रहा है। यह बात उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष पर व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मिश्रा ने कही।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मिश्रा एवं महामंत्री दिलीप सेठ के नेतृत्व में 50 दिवसीय व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का प्रदेश में भ्रमण हो रहा है। गल्ला मंडी परिसर में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को काफी जोखिम में रहकर व्यापार करना पड़ता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो 35 विभागों को आपको देखना पड़ता है। व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हित के लिए खड़ा है। प्रजातंत्र में जरूरी है एकता बनी रहे। यात्रा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को सुना रहा है।सभा को प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ ने भी संबोधित किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, अनुराग बहरे, पवन, मोहन कुशवाहा, महेंद्र राठौर, गिरीश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अंजनी पाटकार, धर्मेंद्र दीवौलिया, योगेश अग्रवाल, गौरव गुर्जर, अनमोल खन्ना, ऊषा गुप्ता, निशा माहेश्वरी, शशिलता, राजीव मोहन मिश्रा, अनिल याज्ञिक, दीपू पुरवार, मोहन गुप्ता, महेश, संदीप तिवारी, मधुर निरंजन आदि मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
कुठौंद। उद्योग व्यापार मंडल की यात्रा कुठौंद में नहीं रुकी। इससे स्वागत की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। प्रांतीय पदाधिकारियों के इस रवैये से नाराज संगठन के नगर अध्यक्ष रामआसरे ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि यह व्यापारियों का अपमान है। उन्होंने बड़ी मेहनत से काम किया था लेकिन उन व्यापारियों की अनदेखी की गई। उन्होंने कार्यकारिणी भंग करने की भी घोषणा की है। (संवाद)