फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाल विवाह की सूचना पर तत्काल करें कार्रवाई

Mon, 17 Apr 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए रणनीति बनाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल विवाह की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित आपकी सखी वन स्टॉप सेंटर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 1098 चाइल्ड लाइन के कार्मिकों को निर्देशित किया कि अक्षय तृतीया पर सभी स्थानों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में कहीं भी यदि बाल विवाह होता हुआ पाया जाए तो त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रुकवाएं।
इसके साथ ही बाल विवाह के बारे में आम जनमानस को भी जागरूक किया जाए कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। एएचटीयू के प्रतिनिधि एके सिंह को सभी थानों से बाल विवाह की रोकथाम के लिए समन्वय करने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 22 अप्रैल को सखी वन स्टॉप सेंटर को नोडल घोषित करते हुए कहा कि यदि कहीं से बाल विवाह की कोई सूचना आती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सभी थानों से समन्वय स्थापित करने के लिए एक एक नोडल अधिकारी नामित कर उन्हें निर्देशित किया कि वह वहां के थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित करते हुए अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोकने की रणनीति तैयार करें ताकि जनपद को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र, सदस्य राजपाल ,गरिमा पाठक, एसके चौधरी, महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, प्रियंका द्विवेदी , नीतू यादव, रिचा द्विवेदी, प्रवीणा यादव, रागिनी, अर्चना, सर्वेश, ज्योति, जूली खातून, वीरसिंह, आदर्श, राहुल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें