फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, राशन और साफ-सफाई का रखें ध्यान : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोंच। राशन वितरण में गड़बड़ी की मिल रही शिकायतों, बिजली की बेपटरी व्यवस्था और साफ-सफाई जैसे मामलों में बुधवार को एसडीएम ज्योति सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि राशनकार्ड धारकों की ओर से लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि कोटेदार राशन नहीं देता है और अगर देता भी है तो निर्धारित मात्रा से कम देता है, घटतौली करता है। आपूर्ति विभाग की यह जिम्मेदारी है कि उपभोक्ताओं को समय से निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध हो। इसके लिए लगातार मॉनीटरिंग करें और अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिजली विभाग को भी चेतावनी दी कि बिजली आपूर्ति में जहां भी गड़बड़ी आ रही है उसे तत्काल दूर करें और लोगों को पर्याप्त आपूर्ति दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका को उन्होंने निर्देशित किया कि नगर में साफ-सफाई की चौकस व्यवस्था रखें। जहां जरूरत हो कूड़ेदान या डस्टबिन रखवाएं, समयबद्ध तरीके से कूड़े का निस्तारण करें, सीवर सफाई पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि नगर के लोग इस समस्या से बुरी तरह जूझ रहे हैं। इस दौरान एसडीओ विद्युत अनुरुद्ध कुमार मौर्य, जेई अंकित साहनी, अमन पांडे, आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर हरिशंकर निरंजन आदि मौजूद रहे।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें