फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
गोली लगने से घायल अभय प्रताप उर्फ बबलू - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। दोस्तों के साथ बाइक से जा रहे युवकों को पांच लोगों ने घेरकर रोक लिया। इसके बाद एक युवक के पेट में गोली मार कर भाग गए।
विज्ञापन

सीएचसी रामपुरा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ, थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा गांव निवासी बबलू राजावत (23) शुक्रवार को ग्वालियर से अपना इलाज कराकर दोस्त छोटू के साथ घर लौट रहा था।
शाम छह बजे साथी शिवम उनको लेकर बाइक से सिद्धपुरा जा रहा था। मड़ैया अंगदेला के ढाल के पास मौजूद पांच लोगों ने बाइक रोककर बबलू के पेट में तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। हमलावर मौके से भाग गए। छोटू और शिवम बबलू को लेकर सीएचसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष राजीव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। फिलहाल अभी घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
तहसीलदार ने नाले से हटवाया कब्जा
महेवा। महेवा ब्लाक के ग्राम मुसमरिया गांव में बने नाले को गांव के ही कुछ लोगों ने बंद कर दिया था। तीन दिन से हो रही बारिश से नाले के बंद होने से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा था। इससे गांव के ही विजयकरन और संतराम ने तहसीलदार कालपी से शिकायत की थी। तहसीलदार के आदेश के बाद पहुंचे लेखपाल और ग्राम प्रधान ने नाला खुलवाने का प्रयास किया। नाला नहीं खुल सका था। शुक्रवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने नाले से अतिक्रमण हटवा दिया। इससे लोगों के घरों में जमा पानी निकलने लगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें