फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिना चीरा, बिना टांका लगाए दो मरीजों की हुई सर्जरी

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज में सर्जरी विभाग के अंतर्गत दूरबीन विधि से आपरेशन के संबंध में इंडोयूरोलॉजी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बिना चीरा व टांका लगाए दूरबीन विधि के माध्यम से मरीजों का सफल आपरेशन किया गया। इस दौरान राजेंद्रनगर निवासी मीरा को यूरेटर ( मूत्रवाहिनी) में और कल्लू निवासी खकसीस को मूत्राशय तथा मूत्रावाहिनी के संगम स्थल) पर पथरी फंसी होने के कारण काफी समय से बहुत परेशान थे। मरीज कल्लू की किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था, जिससे उसकी सीरम क्रेटनिन बढ़ रही थी। पहले जिले में दूरबीन विधि से आपरेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। परेशान मरीजों को झांसी, कानपुर जाना पड़ता था। इस पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य व सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने पहली बार इंडोयूरोलॉजी कार्यशाला का आयोजन कर दोनों मरीजों का आपरेशन दूरबीन विधि (यूआरएस ) से बिना चीरा व टांका लगाए सफलतापूर्वक किया। इस दौरान डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. पुष्पेंद्र अग्रवाल, डॉ. सुधांशु शर्मा, डॉ. शिवकुमार, डॉ. सुशील, डॉ. सुनित सचान, डॉ. अनिल आदि ने सर्जरी विभाग के कार्यरत सीनियर व जूनियर रेजीडेंट इन्टर्न आदि को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें