उरई। उरई जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार यादव समेत दो दरोगाओं को हटा दिया गया है। उन्हें ललितपुर जीआरपी भेजा गया है। इसी तरह उरई में तैनात दरोगा ब्रज सिंह यादव को भी हटाकर झांसी भेजा गया है। उरई जीआरपी का थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को बनाया गया है। वह अभी तक झांसी में तैनात थे। ललितपुर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात लायक सिंह को उरई भेजा गया है। जीआरपी झांसी के एसपी मोहम्मद इमरान ने कई थानों में फेरबदल किया है। उन्होंने खुलासे करने में नाकाम थानाध्यक्ष को चार्ज हटा लिया है। उरई क्षेत्र में ट्रेनों में कई चोरियां हुई थी। इसमें एक चोरी का खुलासा हुआ था। जीआरपी कालपी के चौकी प्रभारी जयलाल के सिविल पुलिस में गैर जनपद स्थानांतरण पर रिक्त चल रहे पद पर जीआरपी मऊरानीपुर में तैनात शमशेर खान को तैनाती दी गई है। (संवाद)