फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सुनील निरंजन ने तीन मतों से हर्ष को हराया

Thu, 03 Aug 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगी सहकारी समिति में रुचि बनीं उपसभापति
विज्ञापन

फोटो-18-बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी सहकारी समिति के चुनाव में जीते प्रत्याशी व समर्थक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी सहकारी समिति के सभापति पद का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। इसमें रोमांचक मुकाबले में सुनील निरंजन सहकारी समिति के सभापति चुने गए।
बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगनी सहकारी समिति के नौ डायरेक्टर पद के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें आठ पदों पर वोटिंग से डायरेक्टर चुने गए थे। जबकि एक महेबा ब्लॉक से डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुई थी। डायरेक्टर के चुनाव में ठाकुरदास गुट के पांच प्रत्याशी चुनाव जीते थे। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में सभापति पद के चुनाव के लिए वोटिंग हुई।
विज्ञापन

इसमें ठाकुरदास गुट के सुनील गुप्ता ने छह मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी हर्ष गुप्ता को तीन मतों से संतोष करना पड़ा। उप सभापति पद पर रुचि त्यागी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई।
विज्ञापन

सभापति और उप सभापति के चुनाव में हुई जीत में साथी शिक्षकों ने खुशी जताई। इसके अलावा जेडीसी बैंक के डायरेक्टर के लिए केके शिरोमणि और भूपेंद्र सिंह दोहरे विजयी रहे। बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद वेतन भोगी समिति का चुनाव बड़ा ही प्रतिष्ठित माना जाता है। इस समिति का चुनाव पांच साल के लिए होता है। इसमें पिछली तीन बार से ठाकुरदास गुट का दबदबा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें