उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर आने जाने वाले पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05326 समर स्पेशल अपने निर्धारित समय से 10 घंटा देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 04138 समर स्पेशल छपरा मेल 5 घंटा 18 मिनट देरी से आई। चेन्नई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 16093 चेन्नई एक्सप्रेस चार घंटा 25 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटा 17 मिनट देरी से चल रही है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करने में परेशानी हुई। संवाद