फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अचानक गड्ढे में गया बस का पहिया, गेट पर खड़ी किशोरी गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सड़क का गड्ढा एक किशोरी के लिए जानलेवा साबित हो गया।
विज्ञापन

जिस बस से वह आ रही थी, उसका पहिया उस गड्ढे में चला गया और झटके से वह खुद को संभाल नहीं पाई और बस से बाहर गिर गई। उसको गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन दो दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव निवासी होरीलाल की 16 वर्षीय बेटी सीमा छह फरवरी को किसी काम से उरई शहर आई थी। वह एक निजी बस से घर लौट रही थी। वह बस मुहाना गांव के करीब पहुंची ही थी, स्टॉपेज करीब होने पर वह बस के गेट के पास खड़ी हो गई। उस रोड पर अचानक एक गड्ढे में बस का पहिया चला गया, जिससे उसे झटका लगा और वह गेट से बाहर सिर की तरफ से गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल होने पर लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पांच बहनों में वह सबसे छोटी थी। पिता मजदूरी करते हैं। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें