फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सूबेदार सुरेंद्र, कुलदीप और छाया मैराथन में निकले सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मैराथन दौड़ की ओपन कैटेगरी में सूबेदार सुरेंद्र सिंह सबसे आगे निकले।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-18 में कुलदीप और 18-प्लस वूमेन में छाया ने बाजी मारी। इस दौरान अपने वोट की कीमत और एक मतदान से हम बढ़ा सकते हैं देश की शान जैसे स्लोगन से लोगों को जागरुक किया गया। तीन कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर नौ प्रतिभागियों को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम थीम पर दौड़ रन फॉर वोट हाफ मैराथन को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. ईरज राजा ने हरी झंडी दिखाई। सुबह नौ बजे मैराथन इंदिरा स्टेडियम से शुरू हुई। आंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, मौनी मंदिर, लल्ला धाम, ग्राम अजनारी होते हुए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पहुंची। यहां पंडाल लगाकर फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने प्रतिभाग किया। ओपन कैटेगरी में प्रथम विजेता सुरेंद्र सूबेदार को 21 हजार, द्वितीय विजेता रज्जन बाबू को 11 हजार, तृतीय विजेता अरविंद को 5100, अंडर 18 में प्रथम विजेता कुलदीप को 5100, द्वितीय विजेता समीर को 3100, तृतीय विजेता सचिन को 2100, वुमेन 18-प्लस में प्रथम विजेता छाया ठाकुर को 5100, द्वितीय विजेता लाजो को 3100, तृतीय विजेता उमा को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने पड़ोस के लोगों, रिश्तेदारों से वोट करने के लिए अपील की। सेवानिवृत आईएएस शत्रुघ्न सिंह, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, एडीएम संजय कुमार, विशाल यादव, सीएमओ डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, दिल्ली वर्ड पब्लिक स्कूल से सर्बिल सिंह, अश्वनी कुमार व त्रिदीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें