उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से टाउनहॉल में तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी को तनावमुक्त हो जाना चाहिए।
सीए नितेश वर्मा ने परीक्षा करने का तरीका बताया। कहा कि जब तक मन लगे, तब तक पढ़ाई करें। जहां पढ़ाई करें, वहां का माहौल अपने अनुकूल बनाए। पढ़ाई के दौरान मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करें। एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी, एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री चित्रांशु सिंह ने कहा कि परीक्षा को लेकर तनाव लेने की तो जरूरत है लेकिन कोशिश करें कि तनाव ज्यादा न लें। सिर्फ मन से पढ़ाई करें और जब तक जो काम कर रहे है, वह पूरा न कर लें, रुके नहीं। बीच बीच में थोड़ा ब्रेक भी ले सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के सह जिला संयोजक शशांक, अंकित, अल्शिफा, दीपक, अमन बुधौलिया, सूर्यांश राजावत, अनुज, पारुल, सूर्यांश ठाकुर, आयुष मिश्रा आदि मौजूद रहे।