फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्र-छात्राओं ने समझी रक्षा अध्ययन विषय की उपयोगिता

Sun, 17 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दयानंद वैदिक कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग द्वारा बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विभाग प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं के रक्षा अध्ययन विषय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कहा कि यह विषय राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने विषय के नामकरण ,पृष्ठभूमि एवं महत्व को रेखांकित किया। नीलेश कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि यह विषय उनके कॅरिअर के लिए अत्यंत उपयोगी है। जिससे भविष्य में वह सेना, मीडिया एवं प्रशासन के किसी क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा कर सकते हैं। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष वंदना आगवान, उपाध्यक्ष खुशी दीक्षित एवं राहुल, महामंत्री प्रियांशी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव वरुण सक्सेना, कोषाध्यक्ष शौर्या सिंह, सांस्कृतिक मंत्री संजना कुलश्रेष्ठ, सदस्य खुशबू प्रजापति, समीक्षा, रिया देवी, मुदस्सिर अली एवं साइना चुने गए। कार्यक्रम का संचालन नीलेश वर्मा ने किया। आभार इंद्रमोहन ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें