फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डॉक्टरों की टीम को छात्रों ने पांच रन से हराया

Sun, 20 Oct 2024 04:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30-फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य। संवाद
विज्ञापन

फोटो-31-कबड्डी खेलतीं मेडिकल छात्राएं। संवाद
मेडिकल कॉलेज में सात दिवसीय सृजन 2024 में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
एमबीबीएस 2023 की छात्राओं ने जीता कबड्डी का मैच
संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में शनिवार को बैच 2021 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए सात दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सृजन 2024 का शुभारंभ हो गया। प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पहले दिन क्रिकेट मैच मेडिकल चिकित्सक और एमबीबीएस 2021 बैच के छात्रों के बीच खेला गया। इसमें छात्रों की टीम ने 10 ओवर में 109 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी डॉक्टरों की टीम 104 रन ही बना सकी। इससे 2021 बैच के छात्रों ने पांच रन से मैच जीत लिया। इसके बाद कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें एमबीबीएस 2022 और 2023 बैच के बीच हुआ। इसमें 2023 बैच जीता। महिला क्रिकेट मैच में बैच 2020 व 2022 के बीच हुआ। इसमें बैच 2020 की टीम 11 रन से विजयी रहा। इसके बाद मैराथन भी हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि सृजन 2024 में सात दिन तक रोजाना अलग अलग कार्यक्रम होंगे। इसमें क्रिकेट, इनडोर गेम, आउटडोर गेम, रंगोली, डांसिग, सिंगिंग, आर्ट के विभिन्न कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं होंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां की जाएगी। इस दौरान कला के ढेरों रंग देखने को मिलेंगे। जहां एक ओर नाट्य व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर हिंदी, अंग्रेजी की साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की मजबूत व सोच से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ.जीतम सिंह राजपूत, डॉ. चरक सांगवान, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरुण कुमार अहिरवार, डॉ. रविंद्र राजपूत, डॉ. सुधांशु, डॉ. शैलेश वर्मा,डॉ़. सुनित सचान, डॉ. कुलदीप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें