उरई। डीएलएड की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद टेट की तैयारी कर रही छात्रा ने अज्ञात कारणों से घर पर फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। वह घर पर अकेली थी, जब परिजन लौटे तब घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन पुलिस को खुदकुशी की वजह नहीं बता सके।
गोपालगंज निवासी देवपाल राजपूत की 24 वर्षीय पुत्री रानी सोमवार को घर पर अकेली थी। पिता देवपाल व भाई मनोज किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस बीच छात्रा ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। देर रात पिता व भाई घर लौटे तो दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर उसका शव फंदे से लटका मिला।