फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, ठेले पर किया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
गृहकलह के चलते युवक ने अपनी गर्दन पर चाकू मार ली। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस न आने पर परिजन मजबूरी में घायल को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं अस्पताल में घायल को इलाज के लिए स्ट्रेचर देना भी अस्पताल प्रशासन ने मुनासिब नहीं समझा। उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में ठेले पर ही चिकित्सक करते रहे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्रनगर निवासी रवि ने मंगलवार की देर रात गृहकलह के चलते चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। लेकिन आधा घंटे तक एंबुलेंस न पहुंचने पर युवक की हालत बिगड़ते देख परिजन हाथ ठेले से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी व डॉक्टर ठेले पर ही उसका इलाज करते रहे। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमरउजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। युवक की मां पिंकी ने बताया कि एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया। लेकिन आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची जिससे उसे अपने बेटे को ठेले पर लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर हमेशा मौजूद रहता है। किन हालातों में ठेले पर इलाज किया गया। इसकी भी जांच की जाएगी। - डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें