फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मवेशियों ने नष्ट की फसल तो किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। छुट्टा मवेशियों ने सरसों की फसल नष्ट कर दी। खड़ी फसल नष्ट देखकर सदमे में आए किसान ने खेत पर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना बुधवार सुबह की है। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव लटका देखकर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय ललित कुमार और उसके भाइयों के बीच छह बीघा जमीन है । छह बीघा में से दो बीघा फसल ललित के हिस्से में थी। ललित के भाई अजीत ने बताया कि परिवार के सभी लोगों ने अपने खेतों में सरसों की फसल बोई गई थी। मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान किसान रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करते हैं।
किसानों के लिए छुट्टा मवेशी परेशानी का सबब बने हुए हैं। अजीत ने बताया कि मंगलवार रात में मवेशियों ने छह बीघा फसल रौंद दी। सुबह जब ललित अपने खेत पर गया तो नष्ट हुई फसल देखकर वह परेशान हो गया। उसने खेत पर ही बबूल के पेड़ से अपने गमछे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव लटकता देखकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। बदहवास परिजन खेत पर पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर की देखरेख की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। परिजनों ने बताया कि लगभग एक साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। बताया कि घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने के दौरान उस पर रिश्तेदारों का कुछ कर्ज हो गया था।
किसान क्रेडिट कार्ड से भी कर्ज लिया हुआ था। कर्ज की अदायगी को लेकर भी परेशान रहता था। वह खेतीबाड़ी के साथ पेंटिंग का काम भी करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। उसकी मौत से पत्नी लक्ष्मी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजनों ने फसल नष्ट होने व कर्ज की अदायगी से परेशान युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें