उरई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार भरी। इस धरना प्रदर्शन में कई कर्मचारी संगठनों ने सहभागिता की।
परिषद के अध्यक्ष रामबिहारी वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है। रेलवे मेंस यूनियन के सचिव केके त्रिपाठी ने कहा कि वृद्धावस्था का सहारा सामाजिक सुरक्षा गारंटी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन से आच्छादित किया जाए।
इस दौरान पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के चंद्रशेखर, स्वास्थ्य विभाग के सुशील पाराशर, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के सुरेश निषाद, लेखपाल संघ के अमित पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ के नौशाद अली, बाल विकास विभाग के रमाकांत, मलेरिया विभाग के सुरजीत, लघु सिंचाई के अजय, सिंचाई विभाग के अरविंद, नलकूप विभाग के संजीव यादव, पंचायती राज के मुबारक आदि ने पुरानी पेंशन की मांग की।
इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट एसके पांडेय को सौंपा। धरना सभा का संचालन रमेश उदैनिया और नौशाद अली ने किया।