फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में आटा टोल प्लाजा और लमसर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम आटा में चल रही केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में रविवार दिन का पहला मैच इटाहैया और लमसर की बीच हुआ। जिसमें इटाहैया ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 4 विकेट पर 88 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लमसर की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर आवश्यक रन बना लिए। लमसर की टीम से शानदार गेंदबाजी करने पर धीरज को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच आटा टोल प्लाजा और कोड़ा खिरोही के बीच हुआ। जिसमें आटा टोल प्लाजा ने यह मैच 75 रनों से जीता। आटा टोल की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और ओपनर बल्लेबाज मनीष ने 50 रन बनाए। टीम ने 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में कोड़ा खिरोही की टीम 53 रनों पर सिमट गई। टोल प्लाजा ने यह मैच 75 रनों से जीत लिया। इस मौके पर प्रोफेसर कुमारेंद्र ,प्राचार्य राकेश द्विवेदी, कोपल श्रीवास्तव, सोनू तिवारी, अभिषेक कुमार , राजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें